मुम्बई: शाह सतनाम जी परम सुख आश्रम में हुई राम-नाम की वर्षा

Published On

मुम्बई (महाराष्ट्र)। शाह सतनाम जी परम सुख आश्रम, कलोते महाराष्ट्र में नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें मुम्बई-पुणे की साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर की। नामचर्चा में कविराज भाइयों द्वारा पूजनीय गुरु जी द्वारा रचित ग्रंथों में से नाम की महिमा से संबंधित मधुर संगीत की धुनों पर शब्दवाणी की सेवा की गई।

नामचर्चा में साध-संगत ने पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई कार्यों को ओर तेज गति से करने का संकल्प लिया। गौरतलब हैं कि महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों में साध-संगत बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगा रही है। महाराष्ट्र की साध-संगत लगातार मानवता भलाई के कार्य कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts