मोदी ने इंडोनेशिया में सुनामी में लोगों की मौत पर दुख जताया

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)ने इंडोनेशिया में आई सुनामी में लोगों की मौत पर रविवार को दुख जताते हुए कहा कि भारत मुश्किल की इस घड़ी में अपने समुद्री पड़ोसी देश के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर शक्तिशाली भूकंप के बाद शनिवार को आई सुनामी में 400 से अधिक लोग मारे गए। इंडोनेशिया में राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने मृतकों की आधिकारिक संख्या 420 बताई है लेकिन साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्विटर पर कहा, इंडोनेशिया के मध्य सुलावेसी में भूकंप और सुनामी के कारण लोगों की मौत और विध्वंस से बहुत दुखी हूं। मैं अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भारत मुश्किल की इस घड़ी में अपने समुद्री पड़ोसी देश के साथ खड़ा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

 

About The Author

Related Posts