दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत नहीं: मौसम विभाग

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोगों को भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने अनुमान जताया है कि तीन अप्रैल से यहां तापमान बढ़ना शुरू होगा जो छह अप्रैल बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश साफ रहने का अनुमान है तथा इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गुरुवार को अधिकत्तम तापमान समान्य से छह डिग्री ऊपर 39.5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान भी समान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन से छह अप्रैल तक दूर-दराज के कई इलाकों में सूखे के कारण भयंकर गर्म मौसम बनी रहेगी।

आईएमडी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत के उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत में अगले चार से पांच दिनों के दौरान गर्म हवा (लू) चलने की संभावनाएं हैं। हालांकि एक अप्रैल 2022 से उत्तर पश्चिम भारत में लू की तीव्रता में कमी होने लगेगी। विभाग के अनुसार दिल्ली में मार्च की शुरूआत से 31 मार्च तक दिन के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।आंकड़ें बताते हैं कि शहर का अधिकतम मासिक तापमान 1951 के बाद चौथी बार इतना अधिक हुआ है, इससे पहले 2021 में यह 33.1 डिग्री सेल्सियस तथा 1953 में 34.4 डिग्री सेल्सियस था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts