नीमच में जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध

Published On

कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने नीमच (Neemuch MP) में जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध किया

नीमच (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का रविवार को नीमच जिले (Neemuch MP) के मनासा में विरोध कर रहे कई कांग्रेस कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया गया।

चौहान जनआशीर्वाद यात्रा के लिए सुबह हेलीकॉप्टर से जिले के घोटापिपलिया गांव पहुंचे। यहां से वे कुकडेश्वर के लिए रवाना हुए। इसी बीच सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी यात्रा का विरोध करने लगे।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

इस पर पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकतार्ओं को हिरासत में ले लिया है। चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा आज नीमच जिले से शुरू हुई। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के गृह नगर कुकड़ेश्वर के समीप घोटापिपलिया पहुंचे। यहां उन्होंने जनता का अभिवादन करते हुए यात्रा रथ में सवार होकर कुकड़ेश्वर की ओर रवाना हुए। मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकतार्ओं और ग्रामीण जनता ने स्वागत किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts