नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी: साय

Published On

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मुठभेड़ में नौ नक्सलियों के मारे जाने तथा बीजापुर में 13 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किए जाने की घटना पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। साय ने कहा है कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक नौ नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। इसके साथ ही बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा 13 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘निश्चित ही यह सुरक्षाबल के जवानों के लिए बड़ी सफलता है। मैं इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों, जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

About The Author

Related Posts