पानीपत: परिवार के 6 लोग जिंदा जले, डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने जताया शोक

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरियां)। हरियाणा के पानीपत शहर के तहसील कैंप क्षेत्र में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतक पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में किराए पर रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिलेंडर कैसे फटा इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कमरे का दरवाजा बंद था। जिसके जलते अंदर मौजूद 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचनान अब्दुल करीम (45), अफरोजा, इशरत (20), रेश्मा (17), अब्दुश (12) और अफान (10) के रूप में हुई है। मृतकों में पति-पत्नी और चार बच्चे थे। यह सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वहीं डेरा सच्चा सौदा के 25 मैंबर राजकुमार इन्सां ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

एसपी ने दी जानकारी

हादसे की जानकारी देते हुए पानपीत के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हादसा गैस लीकेज होने की वजह से हुआ है। परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। घर के अंदर पति-पत्नी और 4 बच्चे सो रहे थे। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस द्वारा हादसे की हर एंगल से जांच की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस द्वारा मकान के साथ लगते एरिया को सील कर दिया गया है।

डेरा सच्चा सौदा के 25 मैंबर राजकुमार इन्सां ने घटना पर शोक व्यक्त किया

पानीपत हादसे में मारे गए लोगों पर 25 मैंबर राजकुमार इन्सां, दीपक इन्सां वधावा राम कलोनी भंगीदास, ईश कुमार इन्सां ने गहरा शोक व्यक्त किया। और उन्होंने भगवान से प्रार्थना की मारे गए लोगों की आत्मा को शांति मिले।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts