प्रधानमंत्री की माँ का निधन, मुर्मू, शाह सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया
अहमदाबाद (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की माँ हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती मुर्मू ने ट्वीटर पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी ने ‘मातृदेवोभ’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने? जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!
प्रधानमंत्री @narendramodi जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2022
शाह ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दु:खद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दु:ख नि:संदेह संसार का सबसे बड़ा दु:ख है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘ हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दु:ख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति
हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी व उनके परिवार के साथ खड़ा है। करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2022
शोकाकुल प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह ट्विटर पर मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने लिखा, ‘मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
अहमदाबाद में यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि श्रीमती हीराबेन मोदी का निधन सुबह 03.30 बजे पर हुआ था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 30, 2022
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बिरला ने शोक संदेश में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी की माताजी आदरणीय हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं । मां ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीरा बा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री जी व परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।
प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी की माताजी आदरणीय हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। माँ ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीराबा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री जी व परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।
ॐ शांति!— Om Birla (@ombirlakota) December 30, 2022
केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है।
PM @narendramodi जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है।
ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति?
— Smriti Z Irani (@smritiirani) December 30, 2022
श्रीमती ईरानी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दें। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दें। केंद्रीय गृह मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रिजिजू ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘एक प्यारी माँ जिसने देश को बेशकीमती हीरा दिया। एक शानदार सदी जीने के बाद उन्हें श्रीचरणों में स्थान मिले।
मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति? pic.twitter.com/2sxUnkgoyr
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 30, 2022
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है, ‘मां हीराबेन मोदी ने देश को सच्चा सपूत दिया , उनके जाने से पूरा देश दुखी है ..प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें पुण्य आत्मा को नमन।
मां हीराबेन मोदी ने देश को सच्चा सपूत दिया,उनके जाने से पूरा देश दुखी है..प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
पुण्य आत्मा को नमन। pic.twitter.com/qZ9jYDmUSr— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 30, 2022
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी मां के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर की रचना में मां और उसके बच्चे का संबंध सब से अमूल्य और अद्भुत निधि है। दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो ।ओम शांति
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी, श्रीमती हीराबेन मोदी जी के देहांत पर शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस सृष्टि में माता और संतान के बीच स्नेहिल सूत्र से अनमोल कुछ भी नहीं है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति ! pic.twitter.com/Bi0jFGn25r
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) December 30, 2022
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री की माता श्रीमती हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मां का जाना एक अपूरणीय क्षति होती है मेरा मन और मेरी दुआएं दुख की इस घड़ी में मोदी जी और उनके परिवार के साथ है। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहां है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के निधन के समाचार से ‘मैं बहुत उदास हूं। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो। माननीय प्रधानमंत्री और श्रीमती हीराबेन मोदीजी की संतानों को मेरी सहानुभूति और सांत्वना।
Deeply saddened to learn about the demise of Smt. Heeraben Modi Ji, beloved mother of Prime Minister @narendramodi Ji. There’s nothing that can fill the void of losing mother.
My thoughts & prayers are with Modi Ji & his family in this hour of grief. ?? pic.twitter.com/sfSCb3GirP— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) December 30, 2022
अहमदाबाद में यू एन मेहता अस्पताल के निदेशक ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि श्रीमती हीराबेन मोदी का निधन सुबह 0330 पर हुआ था। उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीरा बा का आज तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
राहुल, प्रियंका,खडगे ने मोदी की मां के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी को माँ के स्वर्गवास पर मेरी हार्दिक संवेदना। दु:ख की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ संवेदना और दवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 30, 2022
गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति!
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री @narendramodi जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।
ॐ शांति!
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2022
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।