पीएम ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। शाह ने अपने संदेश में कहा कि बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करे।

पूज्य गुरु जी ने बताया दशहरे का पावन पर्व कैसे मनाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts