प्रधानमंत्री ने ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ के फोटो और वीडियो किए साझा

Published On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के साथ नाश्ते के दौरान के फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर फोटो तथा वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘हमारे ओलंपिक नायकों के साथ यादगार बातचीत। खिलाड़ियों के साथ बातचीत का वीडियो साझा करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘आइसक्रीम और चूरमा से लेकर अच्छे स्वास्थ्य तथा फिटनेस के साथ साथ प्रेरणादायी कहानियों और खुशी के क्षणों पर बातचीत। सात लोक कल्याण मार्ग पर नाश्ते के दौरान मेरी टोक्यो ओलंपिक दल के खिलाड़ियों के साथ बातचीत देखिए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अगले दिन इन खिलाड़ियों को अपने निवास पर नाश्ते के लिए बुलाया था। इससे पहले उन्होंने इन खिलाडियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले पर भी विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts