सियासी हलचल : कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भाजपा में हुए शामिल

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजनीति में एक बड़ी सियासी हलचल हो गयी है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस का एक बड़ा नेता आज पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गया है।

इससे पहले सूत्रों का कहना है कि भाजपा में आने वाले यह कांग्रेस नेता उत्तर भारत से तालुक रखते हैं। कांग्रेस नेता को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं। ट्वीटर पर अधिकतर लोगा मान रहे हैं कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसे भाजपा के मिशन उत्तर प्रदेश 2022 की शुरूआत बताई जा रही है। कई लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और उनको पाले में लोकर भाजपा ब्रहा्मणों में संदेश देना चाहती है। हालांकि जितिन प्रसाद की ओर से अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश तृत्व से जितिन नाराज चल रहे है। आपको बता दें कि जितिन प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts