Poonch Terror Attack: मोगा का लांस नायक कुलवंत सिंह शहीद, गांव में छाया मातम, पत्नी का रो-रो कर है बुरा हाल
मोगा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सेना के वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों के (Poonch Terror Attack) हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गये हैं। उत्तरी कमान के रक्षा सूत्रों ने बताया कि कल दोपहर करीब तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि संभवत: आतंकवादियों द्वारा फेंके गये ग्रेनेड से वाहन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में क्षेत्र में आतंकवादी विरोध अभियान के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स इकाई के पांच जवान शहीद हो गये हैं। इस हमले में पंजाब के 4 जवान शहीद हो गए है।
वहीं पंजाब के मोगा शहर के गांव चड़िक निवासी लांस नायक कुलवंत सिंह भी शहीद हो गए है। जैसे ही कुलवंत सिंह के शहीद होने की सूचना उसके घर पहुंची तो घर में मातम छा गया। कुलवंत सिंह की पत्नी संदीप कौर का बुरा हाल है। शहीद की डेढ़ वर्ष की बेटी और 3 माह का बेटा है। पूरे गांव में मातम छा गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।