सावधान! ऐसी गलती मत करना, अमृतपाल सिंह के समर्थन में डाली पोस्ट और हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने निकल (Amritpal Singh) कर आ रही है। बताया जा रहा है कि यमुनानगर के बूड़िया पुलिस ने वाट्सएप स्टेट्स पर अमृतपाल सिंह के समर्थन में विवादित पोस्ट लगाने के आरोप में बूड़िया निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा मनोज कुमार की शिकायत पर की गई है। आरोपी आकाशदीप ने भारत माता पर भी विवादित शब्द लिखे थे।
अमृतपाल के रानियां कनेक्शन को लेकर तलाश रही पुलिस | Amritpal Singh
रानियां (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे Amritpal की लोकेशन को टे्रस करने की पंजाब पुलिस की कोशिशें जारी हैं। बृहस्पतिवार को पंजाब पुलिस की गाड़ियां रानियां के जज कॉलोनी और गांव नगराना में पहुंची और सर्च अभियान चलाया।
पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
पंजाब पुलिस को शक है कि जज कॉलोनी, नगराना व मल्लेकां के कुछ लोग अमृतपाल व उसके साथियों के संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस मल्लेकां निवासी गुरलाल सिंह को तलाश रही है और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। बताया जाता है कि गुरलाल सिंह वह व्यक्ति है जिसकी अमृतपाल के गनमैन से लगातार बात होती थी, इसलिए पुलिस गुरलाल सिंह को पकड़कर उससे अमृतपाल के बारे में पता करना चाहती है। फिलहाल पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर इलाके में खूब चर्चा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।