BJP Foundation Day: भाजपा स्थापना दिवस पर 967 स्थानों पर होंगे कार्यक्रम, फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Published On

BJP Foundation Day: जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष अपना 45वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे देश में धूमधाम से मना रही है। जबलपुर में पार्टी ने स्थापना दिवस को सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर 967 बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो 13 अप्रैल तक चलेंगे। Madhya Pradesh News

पार्टी ध्वज फहराने से होगा शुभारंभ

स्थापना दिवस के दिन सभी बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और बूथों पर झंडा फहराते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे, ताकि पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

संगठन के विस्तार पर रहेगा जोर | Madhya Pradesh News

जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने जानकारी दी कि इस बार भाजपा ने न सिर्फ स्थापना दिवस पर आयोजन किए हैं, बल्कि पूरे सप्ताह को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के लिए समर्पित किया है। 7 अप्रैल को प्राथमिक सदस्य सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जबकि 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, संगठन के विस्तार और भारतीय राजनीति में भाजपा की भूमिका जैसे मुद्दों पर संवाद किया जाएगा।

बस्ती चलो अभियान: 7 से 13 अप्रैल

पार्टी ने एक विशेष ‘बस्ती चलो अभियान’ की भी शुरुआत की है, जिसके तहत जनप्रतिनिधि, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता चिन्हित बस्तियों में जाकर तीन दिन तक 8-8 घंटे वहां समय बिताएंगे। Madhya Pradesh News

BJP Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कन्या पूजन कर सुनी स्कूली छात्राओं की समस्याएं

About The Author

Related Posts