Punjab Weather: मौसम विभाग ने फिर की भविष्यवाणी, ध्यान से सुन लो… अगले दो दिन बारिश और आंधी की चेतावनी

Published On

चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा (Punjab Weather) में अगले 2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिन धूल भरी और अंधेरा रहेगा। 19 मई से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय है और यह 19 मई तक अपना प्रभाव दिखाएगा। उन्होंने राज्य के मध्यम से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ साहिब में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

जून के प्रथम सप्ताह में केरल पहुंचेगा मानसून | Punjab Weather

वर्तमान में चाहे जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश को छोड़कर संपूर्ण उत्तर भारत, मध्य भारत व दक्षिण भारत गर्मी से परेशान हो, लेकिन इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य होगी। मानसून के पहुंचने में थोड़ी देरी जरूर हो सकती है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिम-मानसून जून के प्रथम सप्ताह में केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद कर्नाटक से होते हुए पूर्व व पश्चिम की तरफ मानसून मूव करेगा। वर्तमान में चल रहे साइक्लोन का भी मानसून पर असर पड़ सकता है।

इस वक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यदि मानसून समय पर प्रवेश कर जाता है व बारिश सामान्य रहती है तो देश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार दिखाई देगा। भारत देश में 70 फीसदी कृषि मानसून पर आधारित होती है। यदि मानसून अच्छी होगी तो फसल भी अच्छी होगी। फसल अच्छी होने से किसान खुशहाल होंगे। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश | Punjab Weather

मंगलवार को हरियाणा में दिन में तेज आंधी व बाद में हल्की बूंदाबांदी का असर दिखाई दिया। लेकिन इससे पहले सूरज ने भी अपने तीखे तेवर दिखाए। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को करीब 7 घंटे तक सूरज चमकता रहा। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में दिन का अधिकतम तापमान 42. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान भी बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। इसी वजह से जिनका सुकून व रात का चैन नही मिल पा रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ.मदन लाल खीचड़ के अनुसार 18 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

About The Author

Related Posts