पुलवामा : आतंकवादी हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी की मौत

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हाल ही में एक आतंकवादी हमले में घायल हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने शनिवार सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर 18 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे आरपीएफ कर्मियों पर हमला किया, जिसमें हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार की मौत हो गई और सहायक उप-निरीक्षक देवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि देव राज ने आज सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 4.30 बजे वह जिंदगी की जंग हार गए। हमले के एक कथित सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरपीएफ के दो जवान काकापोरा रेलवे स्टेशन पर एक चाय की दुकान के बाहर बैठे हैं और अकेला हमलावर दोनों पर अंधाधुंध गोलियां चला रहा है। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भागता नजर आया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts