IMS Engineering College: आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में रेड हैट अकादमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

छात्रों के भविष्य की तकनीक चुनौतियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी यह पहल:प्रो. अनिल के. अहलावत  

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नेशनल हाइवे-9  स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी कौशल से जोड़ने की दिशा में रेड हैट अकादमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की शुरुआत की गई। सेंटर का उद्घाटन 10 सितंबर को डेटा एवं एआई, इनफिनिट कंप्यूटर सॉल्यूशंस के प्रमुख गौरव जैन ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन के बाद ‘क्लाउड, एनालिटिक्स एवं आईओटी  इन द एरा ऑफ एजेंटिक एआई’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तेजी से विकसित हो रही तकनीकों, उनके व्यावहारिक उपयोग और उद्योग जगत में बदलते रुझानों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. अनिल के. अहलावत  के स्वागत संबोधन से हुई। कार्यक्रम में डीन, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक गण तथा बीटेक और एमसीए के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ सत्र के दौरान विद्यार्थियों को क्लाउड कंप्यूटिंग, एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और एजेंटिक एआई जैसी उभरती तकनीकों के बारे में जानकारी मिली। वक्ताओं ने तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों के बीच विद्यार्थियों के लिए आवश्यक कौशल और उद्योग की अपेक्षाओं पर भी प्रकाश डाला।

संस्थान के अधिकारियों ने कहा कि रेड हैट अकादमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों पर व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज के निदेशक प्रो. अनिल के. अहलावत ने कहा कि यह पहल नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

Related Posts