Russia Ukraine War Update: शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला, मची अफरा तफरी

Published On

Russian attack on Kiev: नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से बीते सप्ताह कई बैठकें आयोजित की गईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसी बीच, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बड़ा हवाई हमला कर दिया है। यह हमला राजधानी के सोलोमिंस्की ज़िले में किया गया, जहां विभिन्न स्थानों पर मलबा फैल गया और भीषण आग लग गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला 30 जुलाई की रात ड्रोन के माध्यम से किया गया था, जिससे कीव के कई हिस्सों में आग की घटनाएँ सामने आईं। इस हमले में कम से कम छह लोगों के घायल होने की सूचना है। Russia Ukraine War Update

कीव की सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम के माध्यम से जानकारी दी कि, “शत्रु लगातार हमले कर रहा है। सोलोमिंस्की जिले में पांच स्थानों पर हमले की पुष्टि हो चुकी है। एक शैक्षणिक संस्थान में आग लग गई है, कुछ वाहन जल चुके हैं, और एक आवासीय भवन की नौवीं मंज़िल पर मलबा गिरा है।”

कीव के आसपास के लगभग दस अन्य स्थानों पर भी हमले किए गए

इसके अतिरिक्त, कीव के आसपास के लगभग दस अन्य स्थानों पर भी हमले किए गए, जिनमें कई आवासीय मकानों, गाड़ियों और एक विद्यालय को नुकसान पहुँचा है। इससे पूर्व मंगलवार को रूस ने यूक्रेन के चेर्निहीव क्षेत्र में स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया था। इस हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए। हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि इस हमले में लगभग 200 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।

यूक्रेन के पास लगभग दस लाख सैन्यकर्मी हैं, लेकिन मानव संसाधन की कमी और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने जैसी समस्याओं के कारण अग्रिम पंक्तियों की सैन्य इकाइयाँ कमजोर होती जा रही हैं। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त नहीं हुआ, तो अगले दस दिनों के भीतर रूस पर नया व्यापारिक प्रतिबंध (टैरिफ) लगाया जाएगा। Russia Ukraine War Update

About The Author

Related Posts