तख्तहजारा की साध संगत ने नहर के पुल पर की साफ सफाई

Published On

सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य हुजूर पिताजी की प्रेरणा से वीरवार सुबह गाँव तख्तहजारा की साध संगत द्वारा सादुलशहर श्रीगंगानगर रोड पर तख्तहजारा के पास नहर के पुल और मोड पर साफ सफाई की गई। साध संगत ने बताया कि पिछले दिनों इस पुल पर निर्माण कार्य किया गया था जिसके बाद सड़क और पुल पर बजरी बिखरी पड़ी थी जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रही थी ऐसे में साध संगत ने साफ सफाई की जिसे कोई दुर्घटना नहीं हो। इस मौके पर मास्टर हरमिंदर सिंह, मास्टर जगदेव सिंह, मास्टर बलराज सिंह, बैंक मैनेजर सुखजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, अमनदीप सिंह मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts