Sadi Nit Diwali ’ भजन 1 करोड़ व्यूज की खुशी में Nepal की संगत ने कर दिया कमाल
Published On
गरूड़ा (नेपाल) पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा यूट्यूब पर लॉन्च किए गए नए भजन ‘साड्डी नित्त दिवाली’ ने धूम मचा रखी है। मात्र दो दिनों में दस मिलियन यानि एक करोड़ बार देखे जाने वाले इस भजन के प्रति बड़ा जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी प्रकरण में नेपाल के गरूड़ा ब्लॉक में रहने वाले राजा राम इन्सां (सच नर्सरी) व उनके परिवार ने 10 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन व गरम कपड़े वितरित कर पूज्य गुरुजी का तहदिल शुकराना किया जो पूज्य गुरुजी ने दिवाली के तोहफे के रूप में यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला भजन बना यूट्यूब के जरिए लॉन्च किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।