इंदौर के पास खलघाट में बड़ा हादसा, पूज्य गुरु जी ने ट्वीट कर जताया दु:ख

Published On

जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की की कामना

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। मध्यप्रदेश के इंदौर में आज बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिर गई। मौके पर सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई है। रेस्क्यू के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। करीब 13 लोगों के निधन की खबर है। वहीं पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इस हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि “मध्य प्रदेश के धार में बस दुर्घटना के कारण हुई जानमाल के नुक्सान से हम दुखी हैं। दिवंगत आत्माओं के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना और प्रभावित क्षेत्र में सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं”।

 

नर्मदा हादसा : शिवराज ने प्रशासन को दिए फौरन बचाव कार्य के निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह धार और खरगोन जिले की सीमा पर हुए बस हादसे का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस को निकालने और उसमें फंसे लोगों के बचाव का अभियान शुरू हो गया है। जिला प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजने और आवश्यक संसाधन भी घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts