कश्मीर में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान

Published On

खुफिया सूचना के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकवादी छुपे हैं

श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब गांव में आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिलने पर रविवार सुबह सेना, पुलिस के विशेष अभियान समूह(एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद कर दिया और घर-घर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इलाके में गोलियों की आवाज सुनी गयी। खुफिया सूचना के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकवादी छुपे हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts