छत्तीसगढ़ में मिट्टी की खदान ढहने से सात लोगों की मौत
Published On
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के मालगांव में मिट्टी की खदान ढहने से शुक्रवार को छह महिलाओं सहित सात ग्रामीणों की मौत हो गयी और एक 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य आपदा मोचन बल खदान से निकाले के लिए मशीनों को लगाया हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें एक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दशमती, कमली, रमेशर, शांति, कुमारी, मनमती और शेतो के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।