पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिस अधिकारियों की मौत
Published On
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को सेना के एक वाहन में विस्फोट होने से 9 सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिबी के जिला पुलिस अधिकारी यूसुफ करीम भानघर ने मीडिया को बताया कि बम विस्फोट बोलन जिले में हुआ। जहां बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के अर्धसैनिक बलों के एक ट्रक पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट किस तरह का था उसका अभी पता नहीं चला है और जांच के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।