विसर्जन कर लौट रहे टेम्पो सवारों की ट्रैक्टर से भिडंत, तीन की मौत आधा दर्जन घायल

Published On

अनूपपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के बम्हरी गांव के समीप विसर्जन कर लौट टेम्मो सवारों की ट्रैक्टर से भिडंत में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार टेम्मो सवार सभी लोग दुर्गा विसर्जन कर कल रात वापस लौट रहे थे, तभी बम्हनी गांव के समीप एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार भिडंत हो गयी।

दुर्घटना में ट्रैक्टर को तो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन आटो सवार चार वर्षीय एक बालक लवकेश की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि दो महिलाओं लवकेश की मां श्यामकली और सेमली बसी सिंह ने अस्पताल में इलाज के दाैरान दमतोड़ दिया। घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हे राजेन्द्रग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts