Breaking News: अमृतसर में भयानक हादसा, एक घर में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

Published On

चार गंभीर रूप से घायल

अमृतसर। अमृतसर के रोज एन्क्लेव स्थित एक घर (fire accident) में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रोज एन्क्लेव स्थित कोठी नंबर 18 में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने के समय घर में सात लोग सो रहे थे। जब वे जागे तो आग इतनी फैल चुकी थी कि वे बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts