Video: गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

Published On

भागलपुर। बिहार से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही। जानकारी के अनुसार, भागलपुर शहर (Bihar River) में में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा नदी के ऊपर बन रहा पुल रविवार को गिर गया। आज तो पुल गिरा है, इसका एक स्लैब भी एक साल पहले ही टूट गर गिर गया था। nitish kumar

खगड़िया के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर इस पुल का निर्माण हो रहा है। लेकिन पुल निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इसी का नतीजा है कि आज ये पुल गंगा नदी में गिर गया। पुल के तीन पिलर भी नदी में समा गए। हालांकि सरकार और विभाग इसकी जांच कराने की बात बोल रहा है। पुल गिरने की घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। यह दूसरी बार है जब पुल गिरा है।

 

7 बजे गिरा निर्माणधीन पुल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगुवानी-सुल्तानगंज रोड पर गंगा नदी के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। रविवार की शाम करीब 7 बजे अचानक पुल गिर गया। भगवान का शुक्र है जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त काम बंद हो चुका था। इस वजह से पुल पर कोई मजदूर नहीं था।

 

 

About The Author

Related Posts