नेपाल में गूंजा राम नाम का यश

Published On

नेपाल (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के द्वारा नेपाल में विभिन्न जगहों ईश्वरपुर, राइटरखोर (शर्लाही) में नामचर्चा आयोजित कर गुरुयश गाया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में साध संगत ने शिरकत की। नामचर्चा का आरंभ ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पावन नारे के साथ हुआ।

Nepal
Nepal

कविराज भाइयों ने मधुरवाणी में भजन शब्द गाकर राम नाम की महिमा का बखान किया। नेपाल के जिम्मेवारों ने साध संगत से आह्वान किया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। उन्होंने साध संगत से आह्वान किया कि जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें। गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों के लिए सकोरे व टेंकियां रखकर पानी का प्रबंध करें।

About The Author

Related Posts