जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार

Published On

पीएम मोदी ने जताई खुशी

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनधन (PMJDY) खातों की संख्या के 50 करोड़ के पार पहुंचने की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

जनधन खातों (Jan Dhan Account) की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई। इस पर मोदी ने शनिवार को कहा कि यह देखकर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। पीआईबी इंडिया के एक ट्वीट पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए 67 प्रतिशत खातों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।’’

यह भी पढ़ें:– विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने झूले झूलकर गाए लोक गीत

About The Author

Related Posts