Jharkhand Crime: घर पर धावा बोलकर ग्राम प्रधान को उतारा मौत के घाट, भांजा भी पीट-पीटकर किया घायल

Published On

Khunti village head Murder Case: रांची। झारखंड के खूंटी ज़िले के मारंगहादा थाना अंतर्गत काड़ेतुबिद गाँव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को एक दर्दनाक घटना सामने आई। अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने ग्राम प्रधान बलराम मुंडा के घर पर धावा बोल दिया और उनकी गोली मारकर तथा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल बलराम मुंडा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। Jharkhand Crime News

घटना के समय ग्राम प्रधान के भांजे आचू मुंडा भी घर में मौजूद थे, जिनकी हमलावरों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित माना जाता है, जिस कारण स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और तनाव का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

मृतक बलराम मुंडा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे

मृतक बलराम मुंडा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और पूर्व में खूंटी जिला भाजपा मंडल के मंत्री रह चुके थे। उनकी हत्या की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा भी शामिल हैं, अस्पताल पहुंचे और इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वर्षा हो रही थी और उसी दौरान करीब 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में घुसे। उन्होंने बलराम मुंडा पर पहले गोली चलाई और फिर धारदार हथियार से कई वार किए। हमलावर लगभग 20 मिनट तक घर में मौजूद रहे और उन्होंने घर के कई सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। बलराम मुंडा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी हत्या से पूरा इलाका शोक और आक्रोश से व्याप्त है। ग्रामीणों और राजनीतिक दलों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। Jharkhand Crime News

Shefali Jariwala death update: शेफाली जरीवाला केस में हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा! फॉरेंसिक टीम ने …

About The Author

Related Posts