Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में अप्रैल महीने में इस तारीख को जमकर बरसेंगे मेघ!

Published On

Haryana Punjab Weather:  हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। ग्लोबल वार्मिंग, अर्थात वैश्विक तापमान में लगातार बढ़ोतरी, एक गंभीर समस्या है। जिसका असर सम्पूर्ण विश्व में देखने को मिल रहा है। भारत गर्मी के दर्द से अछूता नहीं है। विश्व मौसम संगठन के मौसम बुलेटिन के अनुसार पूरे विश्व में गर्मी के दिनों की संख्या में इजाफा हुआ है। डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट के अनुसार मौसम का संतुलन इस कदर बढ़ चुका है की गर्मी के दोनों में 41 दिनों की बढ़ोतरी हो चुकी है,जो पूर्व विश्व के लिए चिंतन का विषय है। जलवायु परिवर्तन के चलते पृथ्वी का औसत तापमान निरंतर बढ़ रहा है, और इसका प्रभाव विभिन्न मौसमों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। भारत मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार भी राजस्थान के फलौदी में पिछले वर्ष गर्मियों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

बिगड़ते मौसम के लिए मानव जनित गतिविधियां जिम्मेदार | Haryana Punjab Weather

ग्लोबल वार्मिंग के कई कारण हैं, जिनमें मानव जनित गतिविधियाँ प्रमुख हैं। जीवाश्म ईंधनों का अत्यधिक उपयोग, औद्योगिक गतिविधियाँ, और वनों की कटाई जैसे कारण वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा को बढ़ाते हैं। ये गैसें सूर्य की गर्मी को धरती की सतह पर फँसा देती हैं, जिससे तापमान में वृद्धि होती है। भारत में, गर्मी के मौसम में वृद्धि के स्पष्ट संकेत देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में, भारत के विभिन्न हिस्सों में भयावह तापमान रिकार्ड किए गए हैं। यह स्थिति न केवल लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है, बल्कि कृषि, जल संसाधनों और पारिस्थितिकी पर भी असर डाल रही है। किसानों को अपने फसलों की उगाई में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, और जल संकट भी गहराता जा रहा है।

हरियाणा-पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम | Haryana Punjab Weather

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 28-29 मार्च को धूप खिली रहेगी और तापमान में मामूली वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रातें अभी भी थोड़ी ठंडी रहेंगी 30 मार्च को आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। 2- 3अप्रैल से मौसम में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है। हल्के बादल छा सकते हैं और हवाओं की गति में वृद्धि हो सकती है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव संभव है।

उधर पंजाब को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि धूल भरी आंधी के साथ आज हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग के तहत पठानकोट, गुरदासपुर, और बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है, यानी कि आज इन शहरों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती है। 2- 3अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।

About The Author

Related Posts