नक्सली बैनर पर्चे व विस्फोटक पदार्थो सहित तीन गिरफ्तार

Published On

राजनांदगांव, 12 अक्टूबर (वार्ता)

छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के मदनवाडा थाना क्षेत्र से तीन युवकों को नक्सली बैनर, पर्चे और विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि चैकिंग के दौरान सीतागाव की ओर से दुपहिया से आते तीन युवक संपत बोगा, बदलुराम और रामसिंह जो कि ग्राम मदनवाडा क्षेत्र के चावरगांव के रहने वाले हैं, को पकडा गया।

तलाशी में उनके पास से भाकपा माओवादी के नक्सली बैनर, भारी मात्रा में नक्सली पर्चे और साहित्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी। पुलिस ने इस मामले में तीनो युवकों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गयी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts