California Boat Capsizes: समुद्र में नाव पलटने से तीन की मौत, नौ अन्य लापता, मानव तस्करी का शक

Published On

California Boat Capsizes: लॉस एंजेलिस। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में सैन डिएगो के निकट समुद्र में एक नाव पलट जाने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि नौ अन्य अब भी लापता हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह नाव अवैध रूप से लोगों की तस्करी के उद्देश्य से उपयोग में लाई जा रही थी। California News

यह घटना सोमवार प्रातः डेल मार तट के समीप घटी। अमेरिकी तटरक्षक बल (यूएस कोस्ट गार्ड) सहित विभिन्न एजेंसियों को सूचना प्राप्त होते ही राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। एक पंगा शैली की नाव टॉरी पाइंस स्टेट बीच के उत्तर में पाई गई, जिसे मानव तस्करी में प्रयुक्त किया जा रहा था। बताया गया है कि नाव पर लगभग 16 व्यक्ति सवार थे, जिनमें दो बालक भी शामिल थे। बचे हुए एक व्यक्ति के अनुसार, लगभग नौ लोग लापता हैं, जिनमें एक या दो बच्चे भी हो सकते हैं। तट रक्षक अधिकारियों ने समुद्र तट पर तीन शव बरामद किए हैं। चार अन्य को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा (सीपीआर) दी गई, जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। California Boat Accident

Tamil Nadu: शिवगंगा में सुबह-सुबह तीन लोग बन गए काल का ग्रास

एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है

एनसिनिटास दमकल विभाग के अनुसार, घायलों में से तीन को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राहत दलों द्वारा बचाव कार्य लगातार जारी है। इस अभियान में तटरक्षक नाव, हेलीकॉप्टर और अन्य बचाव संसाधनों की सहायता ली जा रही है। स्क्रिप्स मेमोरियल अस्पताल के अनुसार, चार मरीजों को उनके यहाँ लाया गया है, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनमें से दो की उम्र लगभग 30 वर्ष है, एक किशोर है, जबकि चौथे व्यक्ति की उम्र की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि कैलिफ़ोर्निया का समुद्री तट अब अवैध रूप से सीमा पार करने वालों के लिए एक नया रास्ता बनता जा रहा है। सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, तस्करी करने वाले लोग अक्सर नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को भर देते हैं और आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं अपनाते। बीते वर्ष 2023 में भी इसी प्रकार की एक दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु हुई थी, जब एक नाव समुद्र में पलट गई थी। California News

DC vs SRH IPL 2025: हैदराबाद में रोमांचक मुकाबले में आई ये बड़ी आफत, मैच करना पड़ा रद्द, दिल्ली की मुश्किल बढ़ीं

About The Author

Related Posts