Fire: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, तीन मरे

Published On

मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: महाराष्ट्र में मुंबई के पॉश लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार मुंबई के अंधेरी पश्चिम में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के क्रॉस रोड नंबर 4 पर रिया पैलेस में सुबह आठ बजे आग लग गई। आग 14 मंजिला आवासीय इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी थी और वहीं तक सीमित रही। आग लगने के बाद लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गये और सोसायटी के बगीचे में इंतजार करने लगे। Mumbai News

सूत्रों ने बताया कि कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर के साथ ही एक एम्बुलेंस और संबंधित बचाव कर्मचारी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। एक घंटे में आग में काबू पा लिया गया। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी में तीन लोगों को जुहू स्थित बीएमसी के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी और कांता सोनी (दोनों की उम्र 74 वर्ष) और पेलुबेटा (42) के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। Mumbai News

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन टास्क के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 6.47 लाख ठगे

About The Author

Related Posts