नहीं रहे प्रसिद्ध टॉलीवुड अभिनेता रल्लापल्ली

Published On

73 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

हैदराबाद (एजेंसी)। रल्लापल्ली के नाम से प्रसिद्ध टॉलीवुड के अभिनेता रल्लापल्ली वेंकट नरसिम्हा राव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान आज शाम उन्होंने आखिरी सांस ली। रल्लापल्ली का जन्म आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के रामबदूर गांव में हुआ था।

उनके परिवार में एक बेटी है। वह तेलुगु और तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे और उन्होंने लगभग 850 फिल्मों में विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में निभायी है, जिनमें प्रमुख अभिनेता की भूमिका भी शामिल है। उन्होंने बम्बे तथा मिनसारा कनवु जैसी तमिल फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभायी थी। रल्लापल्ली सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में एक सरकारी कर्मचारी थे और उन्होंने संगीत तथा नाटक विभाग में स्टाफ कलाकार के तौर पर काम किया था। फिल्मों के प्रति उनके जुनून ने उन्हें नौकरी छोड़ने और फिल्मों में करियर बनाने के लिए मजबूर किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts