स्कूल में गिरा विशालकाय पेड़, बच्चे घायल

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में सुबह एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने के इस हादसे में कई बच्चे इसकी चपेट में आए। बताया जा रहा है हादसे में 4 से 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चे इस बड़े पेड़ के पास खेल रहे थे। तभी अचानक पेड़ बच्चों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर भारी हंगामा किया। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य जारी था। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts