रोड एक्सीडेंट में TV एक्टर्स समेत 3 की मौत

Published On

शूटिंग के बाद कार से मुंबई लौट रहे थे

मुंबई। टीवी शो ‘महाकाली: अंत ही आरंभ है’ के एक्टर्स गगन कंग और अरिजीत लवानिया की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इन दोनों एक्टर्स के अलावा गगन के असिस्टेंट भी कार में मौजूद थे। तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। तीनों गुजरात के स्टूडियों में शूटिंग खत्म कर कार से मुंबई लौट रहे थे, इसी दौरान मुंबई-अहमदनगर हाईवे पर खड़े एक ट्राले से उनकी टक्कर हो गई। एक्टर्स की डेड बॉडीज कार में बुरी तरह फंस गई। कार को गैस कटर से काटकर अंदर फंसे लोगों की बॉडी निकाली गईं। दोनों एक्टर कलर्स टीवी के एक धार्मिक सीरियल में नजर आए थे।

  • पुलिस के मुताबिक, मरने वालों की पहचान टीवी एक्टर गगन कांग (38 साल) और अरजीत लवानिया (30 साल) के तौर पर हुई।
  • उनके साथ स्पॉट ब्वॉय की भी मौके पर मौत हो गई।
  • हादसे के वक्त कार गगन चला रहा था और अरजीत स्पॉट ब्वॉय के साथ पीछे की सीट पर बैठा था।
  • गुजरात के उमबेरगांव में शूटिंग खत्म कर तीनों गोरेगांव स्थित घर लौट रहे थे।
  • सुबह 11.15 बजे चिल्लर फाटा के पास गगन ने कार से कंट्रोल खो दिया और ट्रेलर से टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया गया है। कार से बीयर भी बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही ये पता चल पाएगा कि हादसे के दौरान दोनों कलाकारों ने शराब तो नहीं पी रखी थी या नहीं। पुलिस ने हादसे में मौत का केस दर्ज कर लिया है। ट्राले के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts