ठाणे में गोलीबारी की घटना में दोनों आरोपी गिरफ्तार

Published On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिवा के अगसान में गोलीबारी की घटना के छह घंटे से भी कम समय में पुलिस ने दोनों आरोपियों को ठाणे शहर से गिरफ्तार कर लिया। मुंब्रा थाने के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियाें ने सोमवार को पीड़ित दिनेश मुंडे (31) को शराब पीने के लिए घर से बाहर बुलाया था और उस पर गोलियां दाग दी हालांकि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आरोपियों की पहचान दिनेश के दोस्त अक्षय पाटिल और दिनेश के रूप में की गई है जाे एक दोपहिया वाहन पर आये थे।

अक्षय पाटिल ने दिनेश को बुला कर अचानक उस पर गोली चला दी लेकिन वह बच गया। दिनेश ने अक्षय का हाथ पकड़ कर उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन अक्षय ने दोबारा उस पर तीन गोलियां दाग दी हालांकि दिनेश को कोई गोली नहीं लगी। गोलीबारी की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोग एकत्रित होने लगे जिसके कारण हमलावर भाग गये। पीड़ित जब थाने में गोलीबारी की शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तब भी आरोपियों ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तुरंत कार्रवाई की और वास्तविक घटना के छह घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts