अस्पताल में घुसे दो हाथी, लोग बोले-इलाज कराने आए हैं

Published On

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वीडियो आ जाता है जो खबरों की सुर्खियां बन जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें दो हाथी एक अस्पताल में आ जाते है। जैसे ही यह फोटो वायरल होने लगती है लोगों के कॉमेंट आने शुरू हो जाते है। यह घटना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी छावनी में स्थित अस्पताल की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि यह दोनों अस्पताल में गए हैं। वीडियों में आप देख सकते हो कि एक हाथी अस्पताल में राउंड लेते हुए दिखाई दे रहा है जबकि एक हाथी दरवाजे की तरफ दिख रहा है। आपको बता दें कि इन फोटो को जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ये दोनों अस्पताल में इलाज कराने गए हैं। जबकि एक अन्य ने कहा कि हम उनके घरों जंगलों को गिराते हैं इसलिए वे हमारे घरों में अब रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts