Maharashtra Elections: सीएम पद के चेहरे को लेकर उद्धव ठाकरे ने खोला एक पत्ता!
Published On
Maharashtra Elections: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कानून-व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार पर तीखा हमला बोला। ठाकरे ने महाराष्ट्र की स्थिति, भ्रष्टाचार और वादे पूरे न करने को लेकर राज्य सरकार की तीखी आलोचना की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी (MVA) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में टाल-मटोल करते हुए यूबीटी नेता ने कहा कि एमवीए अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा तभी करेगा जब सत्तारूढ़ महायुति स्पष्ट कर देगी। उससे पहले हमारा कोई इरादा नहीं है। Maharashtra Elections