वीरप्पन के भाई मथैयन की मौत

Published On

चेन्नई (एजेंसी)। कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के बड़े भाई मथैयन की बुधवार तड़के सलीम सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। वह 75 वर्ष का था। वह 1987 में वन मंडलाधिकारी चिदंबरम की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। मथैयन को वर्ष 1987 में फॉरेस्ट रेंजर चिदंबरम की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उसे नवंबर 1997 में दोषी ठहराया गया था और उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मथैयन सेलम सेंट्रल जेल में बंद था। मथैयन को कर्नाटक के एक मामले में वहां की जेल में रखा गया था लेकिन बाद उसे कोयम्बटूर लाया गया। कोयम्बटूर जेल से उसे सात वर्ष पूर्व सेलम केन्द्रीय कारागार में स्थानान्तरित किया गया था। उसे एक मई को दिल का दौरा पड़ा था, तभी से उसका इलाज चल रहा था। उसकी आज तड़के तबीयत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts