भाजपा के बंगाल बंद के दौरान हिंसा

Published On

समर्थकों ने कई जगह बसें तोड़ दी है और आगजनी की

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में संग्राम जारी है। पिछले हफ्ते हुई पुलिस फायरिंग के दौरान कुछ छात्रों की मौत के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल बंद बुलाया है। बीजेपी ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। बुधवार सुबह ही पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के नादनघाट क्षेत्र में बीजेपी कार्यकतार्ओं ने रेल रोक दी. इस दौरान कई गाड़ियों को रोक दिया गया। बीजेपी के बंद को देखते हुए राज्य सरकार ने सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता कर दिए हैं। समर्थकों ने कई जगह बसें तोड़ दी है और आगजनी की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts