वीरेन्द्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Virendra Sachdeva: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को यहां के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचदेवा को त्वचा पर लाल चकत्ते हो गये हैं और सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्होंने ह्ययूनीवार्तीह्ण को बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से वह उपचार के लिए अस्पताल में आए हुए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। जांच चल रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें अस्पताल में दाखिल होना पड़ेगा या डॉक्टर उन्हें घर जाने की इजाजत दे देंगे। New Delhi

गौरतलब है कि सचदेवा ने यमूना नदी की सफाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी(आप) नेताओं को चुनौती देते हुए बुधवार को यमुना में डुबकी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने आईटीओ छठ घाट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी को यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने श्री केजरीवाल और सुश्री आतिशी को बैठने के लिए यहां रेड कारपेट पर दो कुर्सियां भी लगावाई थीं। यमुना में डुबकी लगाने के बाद श्री सचदेवा की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। New Delhi

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सचदेवा को तेज खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें पहले ऐसी कोई बीमारी नहीं थी। इससे पहले गुरुवार को भी भाजपा ने बताया था कि सचदेवा को त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली है तथा सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि सचदेवा यमुना की सफाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से ‘आप’ नेताओं, केजरीवाल और सुश्री आतिशी पर हमलावार हैं। New Delhi

यह भी पढ़ें:– तहसीलदार व सीओ की अध्यक्षता में लगा थाना समाधान दिवस

About The Author

Related Posts