प्रतापगढ़ में विश्वनाथ गंज क्षेत्र नया हाॅटस्पॉट घोषित

Published On

प्रतापगढ़। ऊत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शहर के जिला अस्पताल और विश्वनाथ गंज क्षेत्र के राजगढ़ को जिला प्रशासन ने नया हॉटस्पाट घोषित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के सबलगढ़ में एक बुजुर्ग और राजगढ़ की एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर जिला अस्पताल और विश्वनाथ गंज क्षेत्र के राजगढ़ को नये हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया है।

  • आस पास के एक किलोमीटर एरिया को शील कर दिया है।
  • जिले में अब हॉटस्पाट घोषित स्थानों की संख्या चार हो गयी है।
  • थानाक्षेत्र पट्टी के बरहूपुर गाँव तथा थाना हथिगवां के कैम्बा गांव को पहले ही हाॅटस्पाट घोषित किया जा चुका है।
  • इस दोनों क्षेत्रों में बाहर से आये दो लोग जांच के बाद कोरोना से संक्रमित पाये गये थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें। 

About The Author

Related Posts