IMD Alert : जल्दी संभाले गेहूं की फसल, मौसम विभाग की चेतावनी

Published On
  • 17-18 अप्रैल को पंजाब में होगी बारिश

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब, हरियाणा के अधिकतर शहरों का तापमान (IMD Alert) 35 डिग्री पार कर गया है। झुलसा देने वाली इस गर्मी से एक बार फिर राहत के आसार बनते दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसे देखते हुए पंजाब में मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब को मौसम विभाग ने चार हिस्सों माझा, दोआबा और पश्चिम व पूर्व मालवा में बांट रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को पंजाब के माझा और दोआबा में बारिश हो सकती है।

वहीं, 17-18 अप्रैल को पूरे पंजाब में बारिश होने के आसार हैं। (IMD Alert)  मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक येलो अलर्ट किया जारी दिया है। उसके बाद भी 20 अप्रैल तक पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब में इन दिनों के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts