Wall Collapses: ग्वालियर में दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल

ग्वालियर में रिटेनिंग वॉल गिरने से तीन दबे, महिला की दर्दनाक मौत 

Published On

ग्वालियर (एजेंसी)। Gwalior News: एमपी के ग्वालियर जिले में पहाड़ी के किनारे बनी एक दीवार ढह जाने से तीन लोग मलबे में दब गए। सभी घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अधिकारी मलबे को हटाकर देख रहे हैं कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है।  

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एसडीएम ने बताया कि "इस सड़क पर नगर निगम की ओर से रिटेनिंग वॉल बनाई गई थी, जो गिर गई। दीवार के किनारे कुछ सब्जी और ठेले वाले थे, जिनमें में तीन लोग दीवार के नीचे दब गए थे। उनको निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। दीवार के मलबे की वजह से सड़क जाम हो गई थी, उसको खुलवाया गया है।" उन्होंने बताया कि सपना नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई जबकि बाकी दो लोगों को चोटें आई हैं।

ग्वालियर के एएसपी शिवेश सिंह ने बताया, "रविवार सुबह 7 बजे सूचना मिली कि यहां एक रिटेनिंग वॉल गिर गई है और कुछ लोगों के उसके नीचे दबे होने की खबर थी। तुरंत पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से तीन लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां महिला की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि दीवार गिरने से गोमती में काम कर रहे एक महिला सहित तीन लोग दब गए थे। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और बाकी दो लोग घायल हैं, उनका उपचार चल रहा है। वहां बचाव काम चल रहा है, इसलिए ऐहतियात के तौर पर पुलिस की मौजूदगी है।

घटनास्थल पर मौजूद महिला गीता ने आईएएनएस से बताया कि दीवार गिरने की वजह से 4-5 लोग दब गए थे। आरसीसी के इस दीवार को नगर निगम ने बनाया था। एक चश्मदीद ने बताया कि दीवार कमजोर होने की वजह से गिर गई। तीन लोग मलबे में दब गए थे। एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।

Gwalior News

About The Author

Related Posts