हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    ब्रिटेन में तैयार किया गया नए डिजाइन का सिक्का

    Britain Coin

    लंदन(एजेंसी)। किंग चार्ल्स तृतीय की विशेषता वाला पहला 50पी का सिक्का (Britain Coin) क्रिसमस से पहले प्रचलन में आ जाएगा। द सन द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, द रॉयल मिंट महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन और विरासत का जश्न मनाने के लिए एक स्मारक सिक्का संग्रह शुरू करने के लिए तैयार है। पहले सिक्के की तुलना में इस सिक्के की डिजाइन कुछ खास तरीके से तैयार की गई। जिससे दोनों में अंतर साफ नजर आ रहा है।

    क्या है मामला

    द सन के अनुसार, सिक्के के पीछे की तरफ राजा के पुतले वाली ही डिजाइन है जो दो जून, 1953 को उनके स्वर्गीय महामहिम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य मं 1953 के ताज पर दिखाई दिया था। राजा के पुतले को मूर्तिकार मार्टिन जेनिंग्स द्वारा डिजाइन किया गया है। सिक्का महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में रॉयल मिंट द्वारा जारी सिक्कों के एक विशेष संग्रह का हिस्सा है।

    50पी के सिक्के का एक स्मारक संस्करण पांच पाउंड के सिक्के के साथ बिक्री पर जाएगा। ब्रिटेन की रॉयल मिंट कंपनी ने द सन को बताया कि जब तक नए सिक्के जारी नहीं हो जाते हैं, तब तक पुराने सिक्कों को ही प्रचलन में रखा गया है। वर्तमान में ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुतले वाले लगभग 27 अरब सिक्के चल रहे हैं। रॉयल मिंट ने बताया कि वह एक जनवरी से केवल चार्ल्स तृतीय की विशेषता वाले सिक्के बनाएगा।

    देखते रह गए जेलेंस्की-बाइडेन, पुतिन ने तकड़ा गेम कर दिया!

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here