लीबिया के तट पर नाव पलटने से 57 लोगों की मौत

Published On

त्रिपोली (एजेंसी)। लीबिया में खम्स के पास समुद्र में एक नाव के पलट जाने से से कम से कम 57 लोगों की डूबकर मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के प्रवक्ता सफा मसेहली ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लीबिया के तट पर खम्स के समीप एक नाव के पलट जाने से 57 लोगों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। मृतकों में 20 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने 18 लोगों को बचा लिया। हादसे में बचे लोगों ने बताया कि इंजन में गड़बड़ी के कारण नौका रूक गई थी और खराब मौसम के बीच यह समुद्र में पलट गया। इससे पहले बुधवार को 20 लोगों के नौका से गिर जाने से समुद्र में डूब गए थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts