यूरोपीय संघ रूस पर लगाएगा अतिरिक्त प्रतिबंध
Published On
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के विरोध में रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का राजनीतिक निर्णय लिया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एक विशेष यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद मिशेल ने कहा, ‘हमने रूसी शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का राजनीतिक निर्णय लिया है, जो उनके लिए दर्दनाक साबित होगा।’ उन्होंने बताया, ‘हमने यूक्रेन के लोगों के लिए वित्तीय क्षमता और मानवीय सहायता जुटाने पर भी चर्चा की है।’
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।