अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी की पेरिस में गोली मारकर हत्या

Published On

पेरिस l अर्जेंटीना के पूर्व रग्बी खिलाड़ी (Argentine Rugby Player) फेडेरिको मार्टिन अरामबुरु की शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह 42 वर्ष के थे। अराबरु ने 22 बार अर्जेटीना के लिए रग्बी खेला तथा वह फ्रांस में 2007 में खेल गए विश्व कप टीम के खिलाड़ी भी थे। फ्रांस के राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ल’एक्विप के अनुसार पेरिस में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

समाचार पत्र ने बताया कि अरामबुरु (Argentine Rugby Player) की तड़के एक समूह के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद कार में वापस लौटे लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम के बड़े पर्दे पर इंग्लैंड के खिलाफ फ्रांस के सिक्स नेशंस के फायनल से पहले अरामबुरु को श्रद्धांजलि दी गई। पेरिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को तीन संदिग्धों की तलाश है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts