सीरियाई पर इजरायली रॉकेट हमला नाकाम

Published On

दमिश्क (एजेंसी)। सीरिया की वायु रक्षा प्रणाली ने राजधानी दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्रों में इजरायल द्वारा किए ज्यादातर मिसाइल हमलों को विफल कर दिया। साना न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एजेंसी ने सीरिया की सेना का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा इजरायल ने इजरायल ने गोलान हाइट्स से राजधानी के नजदीकी क्षेत्रों को लक्षित करके कई हमले किए थे। एजेंसी के अनुसार सीरिया की वायु रक्षा प्रणाली ने इजायल के ज्यादातर रॉकेट्स को मार गिराया। उधर, इजरायल की सेना ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts